जशपुर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: नवसंकल्प संस्थान देगा 'अग्निवीर' भर्ती की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, 11 मई से शुरू होंगी कक्षाएं

जशपुर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: नवसंकल्प संस्थान देगा 'अग्निवीर' भर्ती की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, 11 मई से शुरू होंगी कक्षाएं

जशपुरनगर | जशपुर जिले के वे युवा जो देश सेवा का जज्बा रखते हैं और भारतीय सेना में 'अग्निवीर' के रूप में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन की पहल पर संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

11 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण संस्थान के अनुसार, यह विशेष बैच आगामी सोमवार, 11 मई 2026 से प्रारंभ होगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा में सफलता दिलाना है।

अनुभवी शिक्षकों का मिलेगा मार्गदर्शन इस ऑनलाइन कोचिंग में संस्थान के अनुभवी शिक्षकों द्वारा विषयवार (Subject-wise) मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही, अभ्यर्थियों को नियमित अभ्यास और परीक्षा के पैटर्न के अनुरूप विशेष तैयारी कराई जाएगी ताकि वे लिखित परीक्षा को आसानी से पास कर सकें।

पंजीकरण की प्रक्रिया प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण कराने के लिए संस्थान के शिक्षक मनीष गुप्ता के व्हाट्सएप नंबर 7587148510 पर अपना नाम लिखकर भेज सकते हैं।