कलेक्टर रोहित व्यास की संवेदनशीलता: पानी में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता स्वीकृत

कलेक्टर रोहित व्यास की संवेदनशीलता: पानी में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता स्वीकृत

जशपुरनगर | 02 फरवरी 2026

जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक राहत प्रदान की है। शासन के निर्धारित मानदंडों के तहत, राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC 6-4) के अंतर्गत मृतक के परिजन को 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

कुएं में डूबने से हुई थी असमय मृत्यु

मामला जशपुर तहसील के ग्राम सरडीह का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहाँ के निवासी स्व. रोमन तिर्की की 22 अप्रैल 2024 को कुएं के पानी में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद राजस्व विभाग द्वारा जांच और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की गई।

निकटतम वारिस को मिलेगी सहायता राशि

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मृतक रोमन तिर्की की निकटतम वारिस उनकी माता श्रीमती फुलकेरिया तिर्की को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। स्वीकृत की गई 04 लाख रुपए की यह राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी, जिससे परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके।

RBC 6-4 के तहत मिलती है राहत

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं (जैसे डूबने, सर्पदंश, आकाशीय बिजली आदि) से होने वाली जनहानि के मामलों में पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे प्रकरणों का निराकरण कर प्रभावितों को राहत पहुंचाई जाती है।