कृषि स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न, किसानों को बांटे गए अरहर और उड़द के बीज

कृषि स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न, किसानों को बांटे गए अरहर और उड़द के बीज

कांसाबेल (छत्तीसगढ़): कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कांसाबेल में कृषि स्थाई समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

​बैठक में क्षेत्र के विकास और कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोतीलाल भगत, मंडी अध्यक्ष श्री गजेंद्र बागे, कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष श्रीमती मेघा सारथी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष आलोक सारथी, जनपद सदस्य पिंकी भगत, स्थानीय सरपंचगण, सम्माननीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उपस्थित अतिथियों द्वारा क्षेत्र के किसानों को अरहर एवं उड़द के उन्नत किस्म के बीजों का निशुल्क वितरण किया गया। बीजों के मिलने से किसानों के चेहरों पर खुशी देखी गई।

​बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पैदावार बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अंत में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों ने सभी उपस्थित अतिथियों व किसानों का आभार व्यक्त किया।