गांधीनगर में भाजपा प्रदेश महामंत्रियों की संगठनात्मक बैठक, गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय हुईं शामिल
गांधीनगर / पत्थलगांव:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुजरात प्रदेश कार्यालय 'श्री कमलम' (गांधीनगर) में प्रदेश महामंत्रियों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गुजरात सह-प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय विशेष रूप से शामिल हुईं।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) रत्नाकर, प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ और प्रदेश सह-प्रभारी अजय महावर समेत पार्टी के सभी प्रदेश महामंत्री मौजूद रहे।
इस दौरान पार्टी के आगामी अभियानों और कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने बैठक के दौरान प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

