गौ वंश की निर्मम हत्या का मामला: कांसाबेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार; हथियार और गोमांस जब्त
जशपुर / कांसाबेल:
छत्तीसगढ़ के कांसाबेल थाना क्षेत्र के खारपानी गांव में गौवंश की निर्मम हत्या और मांस बिक्री के मामले में पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई की है। घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इस मामले में संलिप्त सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
24 घंटे के भीतर सभी 5 आरोपी गिरफ्तार
शुरुआती कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को रात में ही मौके से धर दबोचा था, जबकि अन्य चार आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे। लेकिन थाना प्रभारी विनीत पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए लगातार दबिश दी और महज 24 घंटे के भीतर बाकी चारों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह इस मामले में कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
काटने के हथियार और अन्य सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 50 किलो गोमांस के साथ-साथ पशु काटने वाले धारदार हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय ग्रामीणों और गौ रक्षा दल का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला।
मेमोरेंडम कथन और पूछताछ जारी
थाना प्रभारी विनीत पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों के मेमोरेंडम कथन दर्ज कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध मांस को कहाँ-कहाँ और किन लोगों को बेचा जाना था किस्से खरीदी गई थी गाय।
ईइस तरह की घटना से क्षेत्र में गहरा आक्रोश था, जिस पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में कस दिया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

