कांसाबेल: जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने आश्रम की 100 छात्राओं को वितरित की पाठ्य सामग्री
कांसाबेल।
पीएम श्री शासकीय कन्या आश्रम कांसाबेल में आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय जी के द्वारा आश्रम की 100 छात्राओं को कॉपी सेट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री सालिक साय ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में उच्च मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है, और बच्चों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। पठन सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर आश्रम की छात्राएं, शिक्षिकाएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आश्रम प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।





