दिल्ली प्रवास के दौरान विधायक गोमती साय ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और सह-प्रभारी अजय महावर से की सौजन्य भेंट

दिल्ली प्रवास के दौरान विधायक गोमती साय ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और सह-प्रभारी अजय महावर से की सौजन्य भेंट

​पत्थलगांव / नई दिल्ली:

दिल्ली प्रवास के दौरान पत्थलगांव की विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद तथा गुजरात प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी तरुण चुघ और गुजरात के सह-प्रभारी अजय महावर से सौजन्य भेंट की।

​इस मुलाकात के दौरान श्रीमती गोमती साय ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।

​संगठन की मजबूती पर विशेष जोर

इस अवसर पर चर्चा करते हुए विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसेवा के माध्यम से पार्टी के कार्यों को और अधिक गति देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होकर उभरेगा।