कांसाबेल काली पूजा महोत्सव 2026 की तैयारियाँ शुरू: नई समिति का हुआ गठन, 8 से 13 नवंबर तक आयोजित होंगे कार्यक्रम
कांसाबेल जशपुर/ दिनांक: 23 अक्टूबर 2026

काली पूजा महोत्सव 2026 के भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन के संबंध में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा महोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया जाएगा।
आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया गया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
काली पूजा समिति की कार्यकारिणी:
- अध्यक्ष: श्री ज्योति कुमार गुप्ता जी
- उपाध्यक्ष: श्री प्रदीप कुमार नायक जी
- सचिव: श्री धनवंत कुमार यादव जी
- कोषाध्यक्ष: श्री नारायण दास जी
- सांस्कृतिक सचिव: श्री सुदाम पंडा जी
- सर्वाधिकारी: श्री नित्यानंद सरकार एवं दुखु सरकार जी
- संरक्षक: श्री जगदीश चन्द्र राय एवं मनोज प्रसाद गुप्ता जी
- पूजा व्यवस्था: श्री लरसू मिर्धा
- व्यवस्थापक: श्री मिथिलेश गुप्ता जी, ऋषि थवाईत, संजय, दीपक, मनोज, सत्यम, विशाल, मनीष, नरेन्द्र एवं समस्त ग्रामवासी

कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तिथियाँ:
काली पूजा महोत्सव का आयोजन 8 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक रहेगा:
- 08/11/2026 (रविवार): दीपावली, कलश यात्रा एवं मूर्ति स्थापना
- 09/11/2026 (सोमवार) से 12/11/2026 (गुरुवार): दैनिक पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम
- 13/11/2026 (शुक्रवार): सिंदूर खेला एवं मूर्ति विसर्जन
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों और ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से इन निर्णयों को स्वीकार किया और महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।

