अग्निवीर भर्ती: सेना में जाने का सुनहरा मौका, पंजीकृत युवाओं को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग
जशपुर | 14 अप्रैल 2026 भारतीय थल सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग द्वारा सेना भर्ती के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा (CEE) की तैयारी हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी।
जून में संभावित है ऑनलाइन परीक्षा रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा इन पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए 01 जून 2026 से 15 जून 2026 के बीच ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित किया जाना संभावित है।
निःशुल्क कोचिंग के लिए ऐसे करें आवेदन
जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए शासन की निःशुल्क कोचिंग का लाभ उठाना चाहते हैं, वे नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:
-
वेबसाइट: आवेदक को रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
पर जाना होगा।www.erojgar.cg.gov.in -
लिंक: यहाँ "अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें।
-
विवरण: अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर आवेदन विभाग को प्रेषित करें।
रोजगार कार्यालय में पंजीयन अनिवार्य
प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए शासन ने कुछ शर्तें अनिवार्य की हैं:
-
आवेदक का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
-
अभ्यर्थी ने पूर्व में भारतीय थल सेना की वेबसाइट पर अग्निवीर भर्ती हेतु सफल पंजीयन कराया हो।
इस पहल का उद्देश्य जशपुर सहित प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए बेहतर मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करना है, ताकि वे लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।





