मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे: विधायक गोमती साय ने महादेवदांड में किया सघन जनसंपर्क, लाभार्थियों ने जताया आभार

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे: विधायक गोमती साय ने महादेवदांड में किया सघन जनसंपर्क, लाभार्थियों ने जताया आभार

बगीचा/पत्थलगांव: यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर कल, दिनांक 12 जून 2026 को मंडल महादेवदांड में एक वृहद जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्थलगांव विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गोमती साय एवं सरगुजा संगठन के सह-प्रभारी श्री सुनील गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की।

योजनाओं से आ रहा बदलाव, जनता ने कहा- 'धन्यवाद मोदी जी'

जनसंपर्क के दौरान विधायक गोमती साय और सह-प्रभारी सुनील गुप्ता ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। नेताओं ने जाना कि किस तरह मोदी जी की योजनाओं से क्षेत्र का विकास हो रहा है और ग्रामीण जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। इस दौरान सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उन्हें सहर्ष धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में ये वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित

महादेवदांड मंडल में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

  • मंडल अध्यक्ष प्रतीक प्रकाश सिंह

  • एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री लखु राम

  • जनपद अध्यक्ष (बगीचा) गायत्री नागेश

  • महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य चुनमुन गुप्ता

  • महामंत्री द्वय दीपक नागेश एवं कृष्णा यादव

  • मंडल उपाध्यक्ष कुंवर साय एवं जगेश्वर यादव

  • मंडल मंत्री उमेश गुप्ता

  • युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति

  • युवा मोर्चा महामंत्री द्वय घनश्याम यादव एवं विनोद राम

  • किसान मोर्चा के अध्यक्ष नैहर साय

  • महिला मोर्चा अध्यक्ष विजयी गंगा दास, प्यारों बाई

इसके साथ ही विभिन्न शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष गण और सम्मानित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में इस सघन जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बने और कार्यक्रम को सफल बनाया।