मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जशपुर में भव्य स्वागत, पुलिस लाइन हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की आगवानी
जशपुरनगर:
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आज जशपुर आगमन पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने वालों में रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, भरत सिंह और कृष्णा राय शामिल थे।
प्रशासनिक स्तर पर सरगुजा कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, सरगुजा आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की आगवानी की।



