कांसाबेल में VB G RAM G को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित, केंद्र सरकार की योजना पर दी गई विस्तृत जानकारी

कांसाबेल में VB G RAM G को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित, केंद्र सरकार की योजना पर दी गई विस्तृत जानकारी

कांसाबेल (जशपुर)।

आज कांसाबेल में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना VB G RAM G को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद शर्मा, जिला महामंत्री श्री मनीष शर्मा एवं जिला मंत्री श्री आलोक सारथी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने VB G RAM G योजना के उद्देश्यों, लाभों और क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम की वास्तविकता को भी स्पष्ट किया।

कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष श्री सुदाम पंडा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री श्री समरजीत चाँद, श्री केशव पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष श्री अरविन्द गुप्ता, श्री घनश्याम अग्रवाल, मंडल मंत्री श्री नरेश यादव, श्री गणेशी यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कांसाबेल बीडीसी श्रीमती शिप्रा दास, बटईकेला बीडीसी श्री महेश नाग, पुसरा बीडीसी श्री खगेंद्र साय, युवा मोर्चा महामंत्री श्री अरविंद स्वर्णकार, श्री अंशु जैन, श्री नारायण दास, श्री पवन यादव, श्री मुकेश यादव, श्री शांतनु गर्ग, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मनप्यारी बाई, हथगढ़ा सरपंच श्रीमती एंजेलिना टोप्पो, श्री लट्टू शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों व ज्येष्ठ-श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

वक्ताओं ने कहा कि VB G RAM G योजना ग्रामीण विकास को गति देने वाली एक प्रभावी पहल है, जिसका लाभ आमजन तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और जनजागरण के संकल्प के साथ किया गया।