खबर का असर: महतारी वंदन योजना में अवैध वसूली की खबर के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर कार्यालय ने जारी किया कड़ी कार्रवाई का आदेश

खबर का असर: महतारी वंदन योजना में अवैध वसूली की खबर के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर कार्यालय ने जारी किया कड़ी कार्रवाई का आदेश

https://primepulse.co.in/bagicha-extortion-from-hill-korwas-in-the-name-of-mahatari-vandan-yojana-blo-accused-of-taking-50-per-person

बगीचा/जशपुर:

पहाड़ी कोरवा महिलाओं से महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी (E-KYC) के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग), जशपुर ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि यह योजना पूर्णतः नि:शुल्क है और अवैध वसूली करने वालों पर अब सीधे कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

खबर का हुआ बड़ा धमाका

​हाल ही में ग्राम पंचायत महनई में बीएलओ द्वारा पहाड़ी कोरवा महिलाओं से ₹50-50 वसूले जाने का मामला सामने आया था। ऑडियो रिकॉर्डिंग और महिलाओं के बयानों के आधार पर खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। इसी का परिणाम है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी ने क्रमांक 126/मबावि/स्था/2026-27 के तहत कड़ा निर्देश जारी किया है।

आदेश की मुख्य बातें:

  • योजना पूर्णतः नि:शुल्क: आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की शुल्क राशि लेना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
  • दण्डनीय अपराध: बार-बार निर्देशों के बावजूद राशि वसूली को 'गंभीर एवं दण्डनीय कृत्य' माना गया है।
  • सीधी कार्रवाई: यदि अब किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
  • अधिकारियों को जिम्मेदारी: समस्त परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

भ्रष्ट कर्मचारियों में मचा हड़कंप

​प्रशासन के इस सख्त रुख से उन बिचौलियों और कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं जो भोले-भाले ग्रामीणों और पहाड़ी कोरवाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी जेबें भर रहे थे। महनई की महिलाओं ने प्रशासन के इस त्वरित संज्ञान और आदेश पर राहत की सांस ली है।

पत्रकार का नोट: यह जीत उन पीड़ित महिलाओं की है जिन्होंने हिम्मत जुटाकर आवाज उठाई। यदि आपके आस-पास भी कोई ई-केवाईसी के नाम पर पैसे मांगता है, तो इस सरकारी आदेश को दिखाएं और तुरंत शिकायत दर्ज करें।