जशपुर के खिलाड़ियों को मिला बड़ा तोहफा, 3.52 करोड़ की लागत से बने मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम का मिल रहा लाभ

जशपुर के खिलाड़ियों को मिला बड़ा तोहफा, 3.52 करोड़ की लागत से बने मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम का मिल रहा लाभ

​जशपुर, 21 अक्टूबर 2026 — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का पूरा लाभ मिलने लगा है।

​विगत 28 मार्च 2026 को अपने जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 3 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से तैयार इस शानदार मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया था। इस स्टेडियम के शुरू होने से स्थानीय खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

​एक ही छत के नीचे कई खेलों का अभ्यास

इस इंडोर स्टेडियम में बास्केटबॉल के साथ-साथ खिलाड़ी शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस जैसे इनडोर खेलों का भी बेहतरीन अभ्यास कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं को क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, टेबल टेनिस और अन्य खेलों के प्रति लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का उचित मंच मिल रहा है।