कांसाबेल सड़क हादसे में अपडेट: एक की मौत, दो घायल, दूसरे युवक की मौत की खबर को परिजनों ने बताया झूठी

कांसाबेल सड़क हादसे में अपडेट: एक की मौत, दो घायल, दूसरे युवक की मौत की खबर को परिजनों ने बताया झूठी

कांसाबेल, जशपुर।

कांसाबेल–बगीचा स्टेट हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस हादसे में गौड़ होटल के घायल मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक सवार चालक एवं उसके साथ बैठा दूसरा युवक घायल हैं और उनका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद बाइक सवार के साथ बैठे युवक की मौत की खबर भी तेजी से फैल गई थी। हालांकि, युवक के परिजनों ने इस खबर का खंडन करते हुए बताया कि उसकी मौत नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवक जीवित है और उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने मौत की खबर को पूरी तरह झूठी एवं भ्रामक बताया है।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन अब परिजनों के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रशासन एवं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना से संबंधित अपुष्ट एवं भ्रामक जानकारी साझा न करें तथा केवल सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करें।