सेवा संकल्प अभियान: वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा का पत्थलगांव विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत, श्रमिक दीदियों का हुआ सम्मान
पत्थलगांव | विशेष प्रतिनिधि
‘सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष’ के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक निकाली गई बाइक सेवा यात्रा का पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक गोमती साय ने इस यात्रा का स्वागत करते हुए सभी का अभिनंदन किया।

राष्ट्रसेवा और समर्पण का संकल्प
इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने यात्रा के उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा के माध्यम से राष्ट्रसेवा की यह भावना समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का यह अभियान समाज में एक नई सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत कर रहा है।
श्रमिक दीदियों का हुआ विशेष सम्मान
यात्रा के दौरान कार्यक्रम में क्षेत्र की श्रमिक दीदियों को सम्मानित किया गया। विधायक गोमती साय ने श्रमिक बहनों के कठिन परिश्रम, अटूट समर्पण और समाज के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में हमारी श्रमिक बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और अतुलनीय है।
इस भव्य आयोजन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

