TET परीक्षा 2026: जशपुर के 11 केंद्रों पर तैनात रहेंगे 'ऑब्जर्वर', कलेक्टर ने जारी किया अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश

TET परीक्षा 2026: जशपुर के 11 केंद्रों पर तैनात रहेंगे 'ऑब्जर्वर', कलेक्टर ने जारी किया अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश

जशपुरनगर | 27 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 को निष्पक्ष और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त तैयारी की है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के आदेशानुसार, जिले के सभी 11 परीक्षा केंद्रों के लिए अलग-अलग विभागीय अधिकारियों को पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है।

ये अधिकारी गोपनीय सामग्री को केंद्रों तक पहुँचाने और परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

परीक्षा की समय-सारणी एक नजर में

प्रथम पाली (कक्षा 1-5): सुबह 9:30 से 12:15 बजे तक (6 केंद्र: 1901 से 1906)।

द्वितीय पाली (कक्षा 6-8): दोपहर 3:00 से शाम 5:45 बजे तक (11 केंद्र: 1901 से 1911)।

प्रमुख केंद्रों पर इन अधिकारियों की रहेगी पैनी नजर

प्रशासन ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को पर्यवेक्षण का जिम्मा सौंपा है:

केंद्र कोड परीक्षा केंद्र का नाम नियुक्त पर्यवेक्षक (अधिकारी)

1901 शास. एन.ई.एस. महाविद्यालय डॉ. एल.आर. भगत (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी)

1902 शास. कन्या महाविद्यालय श्री श्याम कुमार (सहायक संचालक, रेशम)

1903 शास. बालक उ.मा. विद्यालय श्री जितेन्द्र कुमार पैंकरा (सहायक संचालक, मछली पालन)

1904 शास. कन्या उ.मा. विद्यालय श्री विनोद कुमार भगत (कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन)

1905 स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल श्री मनीष भगत (प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र)

1906 शास. उ.मा. विद्यालय गम्हरिया श्री मनोज मरकाम (अनुवि. अधिकारी, सेतु निर्माण)

1907 सरस्वती शिशु मंदिर, बसंत बिहार श्री सुजीत श्रीवास्तव (सहायक अभियंता, क्रेडा)

1908 संत जेवियर शांति भवन श्री धमेन्द्र साहू (उप संचालक, समाज कल्याण)

1909 जशपुरांचल स्कूल, मधुवनटोली श्री कैलाश भगत (मण्डल संयोजक, आदिवासी विकास)

1910 संत पॉल स्कूल, बघिमा श्री विशाल बड़ा (उप अभियंता, लोक निर्माण विभाग)

1911 देव पब्लिक स्कूल श्री कीर्ति नायक मिश्रा (सहायक संचालक, योजना एवं सांख्यिकी)

गोपनीयता और सुरक्षा सर्वोपरि

कलेक्टर के निर्देशानुसार, पर्यवेक्षकों को विशेष रूप से परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को परीक्षा तिथि 01 फरवरी को समय पूर्व केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है।