"गांव की सरकार, गांव के द्वार": खूंटीटोली सुशासन शिविर में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण

"गांव की सरकार, गांव के द्वार": खूंटीटोली सुशासन शिविर में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण

कांसाबेल के खूंटीटोली में उमड़ा जनसैलाब, 'सुशासन तिहार' में कलेक्टर ने मौके पर ही किया समस्याओं का समाधान

जशपुर/कांसाबेल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए 'सुशासन तिहार 2026' का आगाज़ हो चुका है। इसी कड़ी में आज कांसाबेल विकासखंड के ग्राम खूंटीटोली में जिला स्तरीय सुशासन शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि प्रशासन खुद चलकर उनके द्वार तक आए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि आवेदनों का केवल पंजीयन न करें, बल्कि मौके पर ही उनका निराकरण सुनिश्चित करें।

शिविर की मुख्य बातें:

  • इन गांवों की रही सहभागिता: टांगरगांव, हथगड़ा, बरजोर, नरियरडांड, पुसरा, चेटबा, सूजीबहार, और केनाडांड सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीण अपनी मांगें लेकर पहुंचे।

  • प्रमुख योजनाओं पर जोर: प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन (शौचालय), महतारी वंदन योजना का e-KYC और लखपति दीदी योजना के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

  • स्वास्थ्य और कृषि: कुपोषित बच्चों को पुनर्वास केंद्र भेजने और किसानों को एग्रीस्टेक में पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए।