तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भरता: नवगुरुकुल जशपुर ग्रामीण युवाओं के सपनों को दे रहा नई उड़ान

तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भरता: नवगुरुकुल जशपुर ग्रामीण युवाओं के सपनों को दे रहा नई उड़ान

जशपुरनगर | 21 मार्च 2026 जिला मुख्यालय में 15 अप्रैल 2023 को स्थापित नवगुरुकुल संस्थान आज दूरस्थ अंचल के युवाओं के लिए आधुनिक तकनीकी शिक्षा और रोजगार का सशक्त माध्यम बन चुका है विशेष रूप से बालिकाओं के लिए संचालित यह कैंपस सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संसाधनों की कमी को दूर कर रहा है

प्रमुख पाठ्यक्रम और शैक्षणिक पद्धति

संस्थान में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दो मुख्य रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं:

  • स्कूल ऑफ प्रोग्रामिंग: यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है, जिसमें वेब डेवलपमेंट और प्रोग्रामिंग जैसे तकनीकी कौशलों का गहन प्रशिक्षण दिया जाता है

  • स्कूल ऑफ बिजनेस: इस एक वर्षीय पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में व्यावसायिक दक्षता, टीमवर्क और संचार कौशल विकसित किया जाता है

  • व्यावहारिक शिक्षा: यहाँ "करके सीखना" पद्धति, सहपाठी शिक्षण और वास्तविक परियोजनाओं पर आधारित अध्ययन को प्राथमिकता दी जाती है

विशेषताएं और सुविधाएं

कैंपस का माहौल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल बनाया गया है:

  • एटीक्रेसी प्रणाली: छात्र स्वयं अकादमिक और अनुशासन संबंधी जिम्मेदारियां संभालते हैं, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता और उत्तरदायित्व की भावना जागृत होती है

  • निशुल्क संसाधन: विद्यार्थियों को लैपटॉप, हॉस्टल सुविधा और हाई-स्पीड वाई-फाई सहित सभी आवश्यक संसाधन बिना किसी आर्थिक बोझ के उपलब्ध कराए जाते हैं

सफलता के आंकड़े

नवगुरुकुल जशपुर की प्रभावशीलता का प्रमाण इसके प्लेसमेंट रिकॉर्ड में झलकता है। अब तक 90 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न शहरों की प्रतिष्ठित कंपनियों में हो चुका है, जो उनके आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है