ग्राम पंचायत कांसाबेल का हरित अभियान: 15 अगस्त तक चलेगा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम, संतोषी मंदिर तालाब किनारे रोपे गए 40 पौधे
कांसाबेल:
पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कांसाबेल द्वारा 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) तक चलने वाले विशेष पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत पंचायत के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे।
अभियान का शुभारंभ बीते कल मुक्ति धाम परिसर में पौधारोपण के साथ किया गया। इसी कड़ी में आज दूसरे दिन संतोषी मंदिर तालाब के किनारे पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में 40 फलदार व छायादार पौधे रोपे गए।
ग्राम पंचायत द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, युवाओं और ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लें, ताकि इस हरित पहल को पूर्णतः सफल बनाया जा सके।
विशेष अपील:
"आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, कांसाबेल को हरा-भरा और सुंदर बनाएं।"





