आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने विधायक गोमती साय को सौंपा ज्ञापन, शत-प्रतिशत पदोन्नति और आयु सीमा समाप्त करने की उठाई मांग

आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने विधायक गोमती साय को सौंपा ज्ञापन, शत-प्रतिशत पदोन्नति और आयु सीमा समाप्त करने की उठाई मांग

कांसाबेल | विशेष समाचार

छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ (पंजीयन क्र.-409) के प्रतिनिधिमंडल ने पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय से शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने विधायक के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की है कि सहायिकाओं के हित में लंबे समय से अटके मुद्दों का शीघ्र निराकरण किया जाए।

​प्रमुख मांगें:

  • शत-प्रतिशत पदोन्नति: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर सहायिकाओं को 100% पदोन्नति दी जाए।
  • आयु सीमा में छूट: पदोन्नति की प्रक्रिया में निर्धारित आयु सीमा के नियम को समाप्त किया जाए, जिससे वर्षों से सेवा दे रही वरिष्ठ सहायिकाओं को न्याय मिल सके।

​समाज निर्माण और योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका

​प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अवगत कराया कि प्रदेश की हजारों सहायिकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्राथमिक शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में दिन-रात जुटी हुई हैं। इसके बावजूद उन्हें पदोन्नति व सेवा संबंधी समुचित लाभ और अपेक्षित अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।

​विधायक ने दिया आश्वासन

​विधायक श्रीमती गोमती साय ने संघ की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि सहायिकाओं की ये सभी मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय को शासन स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहीं मौजूद:

इस दौरान रूपा सोनी, कलावती परहा, पार्वती यादव, सविता, बिमला बाई, आशा, लालमति, मीनाक्षी, हेमबिनोला, निमा, गुलशन पैकरा, सुमित्रा यादव एवं बैजंती भगत सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सहायिकाएं उपस्थित थीं।

Files