गांधी जयंती पर रहेगा शुष्क दिवस: 2 अक्टूबर को जशपुर जिले में सभी शराब दुकानें और बार रहेंगे पूर्णतः बंद

गांधी जयंती पर रहेगा शुष्क दिवस: 2 अक्टूबर को जशपुर जिले में सभी शराब दुकानें और बार रहेंगे पूर्णतः बंद

​जशपुरनगर, 29 सितंबर 2026

​राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती (गांधी जयंती) के अवसर पर जशपुर जिले में शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित व्यास ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशों के परिपालन में यह आदेश जारी किया है।

​जारी आदेश के मुताबिक, आगामी 02 अक्टूबर 2026 को पूरे जिले में मदिरा की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

​बिक्री और संचालन पर प्रतिबंध की समय-सारणी:

  • ​शुरुआत: 01 अक्टूबर 2026 की रात्रि 10:00 बजे से
  • ​समाप्ति: 03 अक्टूबर 2026 की सुबह 10:00 बजे तक

​इस निर्धारित अवधि के दौरान जशपुर जिले की समस्त देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा दुकानें, मदिरा दुकानों से संलग्न अहाते (वार्ड/रूम) तथा सभी बार पूर्णतः बंद रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार (खरीद-बिक्री और परिवहन) पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।