स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के आश्वासन के बाद इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित, इसी माह बढ़ेगा स्टाइपेंड
रायपुर:
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात और सकारात्मक बातचीत के बाद प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार पर भरोसा जताते हुए डॉक्टरों ने अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है।
स्टाइपेंड वृद्धि पर तेजी से शुरू हुई विभागीय प्रक्रिया
बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि IMA-MSN छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने डॉक्टरों को आश्वस्त किया कि स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग पर इसी माह (अगस्त 2026) के भीतर आवश्यक और सकारात्मक निर्णय ले लिया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
चिकित्सा शिक्षा और डॉक्टरों के हित में प्रतिबद्ध सरकार
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा से जुड़े तमाम विषयों के प्रति बेहद संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सरकार इंटर्न डॉक्टरों के हितों की रक्षा और उनकी जायज मांगों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंत्री के ठोस आश्वासन के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने संतोष व्यक्त करते हुए काम पर लौटने का फैसला किया।

