कांसाबेल: प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संतोषी मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

कांसाबेल (छत्तीसगढ़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरवशाली और सफल 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 18 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय संतोषी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जहाँ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया।

परिसर और आसपास की हुई साफ-सफाई
'भारत माता की जय' और 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद' के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर के साथ-साथ उसके आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर भी सघन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कचरे का निपटान कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।



वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस गरिमामयी स्वच्छता कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए, जिनमें प्रमुख हैं:
- श्री सुनील कुमार गुप्ता जी (सरगुजा संभाग सह प्रभारी)
- श्री आलोक सारथी जी (जिला मंत्री, जशपुर)
- श्री सुदाम पंडा जी (मण्डल अध्यक्ष)
- श्री गणेश जैन जी (जिला संयोजक, व्यापारी प्रकोष्ठ)
इसके साथ ही वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं में श्री धर्मपाल अग्रवाल जी, समरजीत चांद जी, केशव पाण्डेय जी, अमित जिंदल जी, कमलेश बंसल जी, घनश्याम अग्रवाल जी, लट्टू शर्मा जी, मनप्यारी बाई जी, शिप्रा दास जी, लारसु मिर्धा जी, नारायण दास जी, सरिता पैंकरा जी, अरविन्द स्वर्णकार जी, बिक्की अग्रवाल जी, महेश नाग जी, गणेश अग्रवाल जी, सोनू खान जी, अनिल खलखो जी सहित भारी संख्या में भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: रामसदन चौहान (संवाददाता, कांसाबेल)





