शक्ति की भक्ति में डूबीं विधायक गोमती साय: सोगड़ा आश्रम पहुंचकर माँ जगत जननी और बाबा ओघेश्वर के किए दर्शन, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

शक्ति की भक्ति में डूबीं विधायक गोमती साय: सोगड़ा आश्रम पहुंचकर माँ जगत जननी और बाबा ओघेश्वर के किए दर्शन, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

​जशपुर:

नवाचार और आस्था के पर्व नवरात्रि के पावन अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने जशपुर के सोगड़ा पहुंचकर जगत जननी माँ के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से माँ की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

​सोगड़ा प्रवास के दौरान विधायक श्रीमती साय ने अघोर पीठ बाबा ओघेश्वर अवधूत भगवान राम जी के भी दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

​क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना

माता रानी के चरणों में शीश नवाते हुए विधायक श्रीमती गोमती साय ने जशपुर क्षेत्र और प्रदेशभर के समस्त नागरिकों की सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

​नवरात्रि शक्ति, भक्ति और आस्था का महापर्व: विधायक

इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए श्रीमती साय ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, भक्ति और आस्था का एक ऐसा पावन पर्व है जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने माँ जगदंबा से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी असीम कृपा से हर क्षेत्रवासी का जीवन सुखमय हो, घरों में खुशहाली आए और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।